देहरादून, 6 मई 2025 : आज स्वाति एस. भदौरिया मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तराखंड द्वारा राज्य मानसिक स्वास्थ्य संस्थान (SMHI), सेलाकुई का दौरा किया गया। यह दौरा राष्ट्रीय टेली मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम (Tele-MANAS) के अंतर्गत राज्य टेली-मानस सेल की प्रगति के संदर्भ में किया गया।
मिशन निदेशक ने संस्थान के अधिकारियों के साथ बैठक कर टेली-मानस कार्यक्रम की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली और उनकी समीक्षा की। उन्होंने कहा, “मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को सरल और सुलभ बनाने हेतु टेली-मानस एक क्रांतिकारी पहल है, जो डिजिटल माध्यम से दूरदराज के क्षेत्रों में भी गुणवत्तापूर्ण परामर्श प्रदान करने में सक्षम है।”
मिशन निदेशक ने इस अवसर पर सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे राज्य में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को हर स्तर पर और अधिक प्रभावी, संवेदनशील तथा जन उपयोगी बनाने के लिए समर्पण के साथ कार्य करें।
टेली-मानस कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य मानसिक स्वास्थ्य संस्थान (SMHI), सेलाकुई में मानसिक तनाव एवं मनोवैज्ञानिक विकारों से ग्रसित रोगियों के लिए अब घर बैठे टेलीफोन के माध्यम से परामर्श एवं काउंसलिंग की सुविधा शुरू की गई है। इसके अंतर्गत टेली-मानस हेल्पलाइन का सेटअप SMHI सेलाकुई में स्थापित किया गया है, जिसके माध्यम से लोग प्रशिक्षित परामर्शदाताओं से 24×7 निःशुल्क सेवा प्राप्त कर सकते हैं। कॉल करने वालों की गोपनीयता पूर्णतः सुरक्षित रखी जाएगी।
टेली-मानस टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर: 14416 या 1-800 891 4416 टेली-मानस एक राष्ट्रीय टेली मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य देश के हर नागरिक को मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं तक सरल एवं गोपनीय पहुंच प्रदान करना है। यह हेल्पलाइन न केवल परामर्श और मनोचिकित्सा सेवाएं प्रदान करती है, बल्कि आवश्यकता अनुसार रेफरल सेवाएं भी उपलब्ध कराती है।
बैठक के उपरांत मिशन निदेशक द्वारा टेस्ट कॉल के माध्यम से प्रणाली की कार्यक्षमता का परीक्षण भी किया गया, ताकि सेवा का प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जा सके।
समीक्षा बैठक में डॉ. फरीदुज्ज़फर (राज्य नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम), डॉ. प्रताप सिंह (सीएमएस, सेलाकुई), डॉ. एस.डी. बर्मन (संयुक्त निदेशक, SMHA), और डॉ. विनय शर्मा, डॉ. रोहित, डॉ. विक्रम रावत (AIIMS ऋषिकेश), डॉ. मधुरी एवं झुमुर (NIMHANS एवं IIIT बेंगलुरु से) बैठक में वर्चुअल सम्मिलित हुए।
Приобрести диплом института по невысокой цене вы сможете, обращаясь к проверенной специализированной фирме. Купить документ университета вы можете в нашей компании в столице. mobidesign.us/employer/originals-diplomsi
Thanks for sharing! I learned something new today.
su kaçak tespit cihazı Modern kaçak tespiti, istilacı olmayan tanı teknikleri kullanır. http://mythicsky.com/?p=1988
1win официальный сайт регистрация 1win10077.ru .
как заработать на гемблинге как заработать на гемблинге .
скачать бк осталось исключительно лишь выбрать подходящее https://www.1win10077.ru .
Ставка до 0.8% в день — это реально. На https://maps.google.to/url?sa=t&url=https://ruszaim.com/ собраны микрофинансовые компании, готовые выдать до 30 000 рублей по паспорту. Без звонков, без походов в офис. Всё онлайн, круглосуточно. Надёжные предложения и быстрое оформление. Успей выбрать лучшее — деньги могут быть у тебя уже сегодня.
टेली-मानस कार्यक्रम वाकई एक सराहनीय पहल है, खासकर उन लोगों के लिए जो मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करते हैं। यह डिजिटल माध्यम से परामर्श की सुविधा प्रदान करके एक बड़ी समस्या का समाधान कर रहा है। मुझे लगता है कि ऐसे कार्यक्रमों को और अधिक प्रचारित किया जाना चाहिए ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ उठा सकें। क्या इस हेल्पलाइन पर विशेषज्ञों की संख्या बढ़ाने की योजना है? मैं यह भी जानना चाहूंगा कि क्या इस कार्यक्रम के तहत किसी प्रकार की फॉलो-अप सेवाएं भी उपलब्ध हैं? अगर हां, तो कैसे? मुझे लगता है कि यह कार्यक्रम न केवल मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में बल्कि समाज के लिए भी एक बड़ा कदम है। क्या आपको नहीं लगता कि ऐसी पहलों को अन्य राज्यों में भी लागू किया जाना चाहिए?