मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी बैसाखी पर्व की बधाई…

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को बैसाखी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि बैसाखी हर्ष और उल्लास के साथ उत्साह व भाईचारे का पर्व है। उन्होंने कहा कि नई फसल के कटने से जुड़ा यह पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परम्पराओं तथा किसान एवं कृषि संस्कृति का परिचायक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बैसाखी का पर्व लोक आस्था, समृद्धि और सामाजिक एकता का प्रतीक है, जो हमें परिश्रम, सहयोग और आपसी सद्भाव का संदेश देता है।

उन्होंने इस पावन अवसर पर प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना की।

5 thoughts on “मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी बैसाखी पर्व की बधाई…

  1. I keep listening to the news bulletin lecture about receiving free online grant applications so I have been looking around for the finest site to get one. Could you tell me please, where could i acquire some?

  2. Write more, thats all I have to say. Literally, it seems as though you relied on the video to make your point. You definitely know what youre talking about, why throw away your intelligence on just posting videos to your blog when you could be giving us something informative to read?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *