श्यामपुर बहुउद्देशीय शिविरः 1292 लाभार्थियों को मिला सेवाओं का लामिला भ

देहरादून:
“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को न्याय पंचायत श्यामपुर की ग्राम पंचायत खदरीखड़कमाफ में उप जिलाधिकारी योगेश मेहरा की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 60 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 17 शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया।

इस अवसर पर ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, दर्जाधारी राज्यमंत्री मधु भट्ट, दर्जाधारी मंत्री सुरेंद्र मोगा एवं उप जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा तीन महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट तथा 10 लाभार्थियों को बेबी किट वितरित की गई। साथ ही, विभिन्न विभागों द्वारा ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।

उप जिलाधिकारी योगेश मेहरा ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

शिविर में न्याय पंचायत श्यामपुर सहित ऋषिकेश, गढ़ी मेहचक, गुमानीवाला, विस्थापित, रायवाला एवं भटोवाला क्षेत्र के ग्रामीणों ने भूमि, सड़क, पेयजल, समाज कल्याण एवं विद्युत से संबंधित समस्याएँ प्रस्तुत कीं। इनमें ग्राम्य विकास विभाग की 2, राजस्व विभाग की 15, विद्युत विभाग की 6, बैंकिंग विभाग की 1, लोक निर्माण विभाग की 1, पेयजल विभाग की 2, सिंचाई विभाग की 7, कृषि विभाग की 1, शिक्षा विभाग की 2, समाज कल्याण विभाग की 1, परिवहन विभाग की 3, वन विभाग की 6, बाल विकास विभाग की 1, पंचायती राज विभाग की 2, राष्ट्रीय राजमार्ग की 2, जिला पंचायत की 2, पशुपालन विभाग की 2, गृह विभाग की 2, श्रम विभाग की 1 तथा पर्यावरण विभाग की 1 शिकायत शामिल थीं।

बहुउद्देशीय शिविर में कुल 1292 लोगों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभान्वित किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 170, होम्योपैथिक विभाग द्वारा 82 तथा आयुर्वेद विभाग द्वारा 26 लोगों की स्वास्थ्य जाँच कर निःशुल्क दवाइयाँ वितरित की गईं। पशुपालन विभाग ने 259 कृषकों को पशु औषधियां उपलब्ध कराईं।

राजस्व विभाग द्वारा आय, हैसियत, चरित्र प्रमाण पत्र एवं प्रधानमंत्री किसान योजना से संबंधित कुल 36 प्रमाण पत्र जारी किए गए। कृषि विभाग द्वारा 45 तथा उद्यान विभाग द्वारा 18 किसानों को कृषि यंत्र, बीज एवं पीएम किसान निधि का लाभ प्रदान किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा 60 पात्र लाभार्थियों को वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन स्वीकृत की गई। जिला पूर्ति विभाग द्वारा 11 राशन कार्ड धारकों की केवाईसी कराई गई। इसके अतिरिक्त एनआरएलएम के अंतर्गत 107, डेयरी विभाग के 45, सहकारिता विभाग के 50, विद्युत विभाग के 43 तथा रीप परियोजना के अंतर्गत 93 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया।

शिविर में माननीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, दर्जाधारी राज्यमंत्री मधु भट्ट, दर्जाधारी मंत्री सुरेंद्र मोगा, कनिष्ठ प्रमुख डोईवाला बीना चौहान, जिला पंचायत सदस्य विनीता रतूड़ी, क्षेत्र पंचायत सदस्य मनीषा पडियार, रुकमा व्यास, किशोर पैन्यूली, ग्राम प्रधान आशीष रांगड़, संगीता थपलियाल, विजय लक्ष्मी पंवार, शकुंतला बिष्ट, सुषमा बिष्ट, मीना रतूड़ी, संगीता राणा सहित उप जिलाधिकारी योगेश मेहरा, खंड विकास अधिकारी परशुराम सकलानी, विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।

22 thoughts on “श्यामपुर बहुउद्देशीय शिविरः 1292 लाभार्थियों को मिला सेवाओं का लामिला भ

  1. Ищете комфортный трансфер из Новосибирска или аэропорта Толмачево в Шерегеш? Посетите https://taximinivan54.ru/sheregesh.html со мной проще и быстрее доехать на трансфер такси межгород Новосибирск Шерегеш. В минивэн поместится вся ваша компания и горнолыжное снаряжение. Приехали, или прилетели и сразу поехали кататься! Цена фиксированная, при заказе. Время поездки от 7 часов. Пассажиров не набираю, едет только ваша группа. Отслеживаю ваш рейс, вожу аккуратно, дорогу знаю наизусть.

  2. **glycomute**

    glycomute is a natural nutritional formula carefully created to nurture healthy blood sugar levels and support overall metabolic performance.

  3. **nervecalm**

    nervecalm is a high-quality nutritional supplement crafted to promote nerve wellness, ease chronic discomfort, and boost everyday vitality.

  4. **synadentix**

    synadentix is a dental health supplement created to nourish and protect your teeth and gums with a targeted combination of natural ingredients

  5. F8BET là nhà cái trực tuyến hàng đầu tại Việt Nam, nơi hội tụ đầy đủ các thể loại giải trí từ thể thao, eSports, casino live đến slot và bắn cá … với tỷ lệ trả thưởng cao nhất thị trường

  6. **prodentim**

    prodentim is a distinctive oral-care formula that pairs targeted probiotics with plant-based ingredients to encourage strong teeth

  7. **glpro**

    glpro is a natural dietary supplement designed to promote balanced blood sugar levels and curb sugar cravings.

  8. **femipro**

    femipro is a dietary supplement developed as a natural remedy for women facing bladder control issues and seeking to improve their urinary health.

  9. **vitrafoxin**

    vitrafoxin is a premium brain enhancement formula crafted with natural ingredients to promote clear thinking, memory retention, and long-lasting mental energy.

  10. **glucore**

    glucore is a nutritional supplement that is given to patients daily to assist in maintaining healthy blood sugar and metabolic rates.

  11. **sugarmute**

    sugarmute is a science-guided nutritional supplement created to help maintain balanced blood sugar while supporting steady energy and mental clarity

  12. **primebiome**

    The natural cycle of skin cell renewal plays a vital role in maintaining a healthy and youthful appearance by shedding old cells and generating new ones.

  13. Hi, Neat post. There is a problem together with your web site in web explorer, might test this… IE nonetheless is the marketplace chief and a big section of people will pass over your fantastic writing due to this problem.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *