देहरादून 03 अप्रैल। प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खजान दास ने आज विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित योजनाओं और कार्यों की प्रगति का आकलन किया।
बैठक में मंत्री ने विभागीय योजनाओं की जानकारी लेते हुए अधिकारियों से सुझाव भी प्राप्त किए। उन्होंने कहा कि बैठक में यह भी चर्चा की गई कि विभाग के माध्यम से और कौन-कौन से जनकल्याणकारी कार्य किए जा सकते हैं, जिससे अल्पसंख्यक समुदाय को अधिक लाभ मिल सके।
मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं और कार्यों के प्रति आमजन को जागरूक किया जाए। इसके लिए होर्डिंग, प्रचार सामग्री और अन्य माध्यमों के जरिए योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंच सके।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। विभागीय योजनाओं की समय-समय पर निगरानी की जानी चाहिए ताकि सभी कार्य तय समय में प्रभावी ढंग से पूरे हो सकें।
मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल जनता का विकास ही नहीं, बल्कि प्रदेश के समग्र विकास को सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि अगली बैठक में नए तथ्यों और योजनाओं की प्रगति पर पुनः समीक्षा की जाएगी। साथ ही उन्होंने विभाग द्वारा प्रदान की जाने वाली छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी भी ली और निर्देश दिए कि शिविर लगाकर जनप्रतिनिधियों के माध्यम से छात्रवृत्ति वितरित की जाए, जिससे लोगों को योजनाओं की जानकारी मिल सके।
बैठक में मुख्यमंत्री हुनर योजना के तहत एनजीओ के माध्यम से संचालित कौशल विकास कार्यक्रमों की भी समीक्षा की गई। मंत्री ने कहा कि इन कार्यक्रमों की जानकारी जनप्रतिनिधियों को भी उपलब्ध कराई जाए, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को इससे लाभ मिल सके।
इस अवसर पर विशेष सचिव पराग मधुकर धकाते, उप सचिव एच.एस. बसेड़ा, मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स, अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष फरजाना बेगम सहित विभागीय अधिकारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Way cool, some valid points! I appreciate you making this article available, the rest of the site is also high quality. Have a fun.
I definitely wanted to post a quick note so as to thank you for all of the fabulous concepts you are posting on this site. My rather long internet lookup has finally been recognized with high-quality concept to talk about with my family and friends. I would tell you that many of us readers actually are very much lucky to dwell in a useful network with so many awesome professionals with insightful methods. I feel rather fortunate to have discovered your entire web pages and look forward to so many more entertaining minutes reading here. Thank you once again for all the details.