देहरादून। पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को चकराता रोड स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने भगवान हनुमान से प्रदेशवासियों के जीवन में शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान हनुमान शक्ति, भक्ति, साहस और सेवा के प्रतीक हैं। उनका जीवन हमें निस्वार्थ सेवा, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता है। उन्होंने बताया कि हनुमान जी की उपासना से भय, संकट और नकारात्मकता का नाश होता है तथा व्यक्ति के जीवन में साहस, ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार होता है।
सीएम धामी ने प्रदेशवासियों से भगवान हनुमान के आदर्शों को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि समाज में एकता, सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करना समय की आवश्यकता है।
Son günlerde mahalledeki eski binaların yıkım sürecini izlerken ister istemez kendi yaşadığım yerin güvenliğini düşünmeye başladım. Süreç hem çok yavaş ilerliyor hem de insanı biraz geriyor, acaba benzer durumlarla karşılaşanlar nasıl bir yol izledi? [zsdkbbmjnaamjyillz]