मुख्यमंत्री धामी ने 1100 कन्याओं का किया पूजन…

 

अल्मोड़ा, 01 मई । जनपद के डोल स्थित आश्रम में आयोजित श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम न्यास के श्री पीठम स्थापना महोत्सव में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 1100 कन्याओं का पूजन कर माँ राजेश्वरी का अभिषेक एवं विधिवत पूजा-अर्चना की और प्रदेश व देश की सुख-समृद्धि की कामना की।

 

मुख्यमंत्री ने आश्रम पहुंचकर परिसर में स्थापित विशाल श्रीयंत्र और संचालित आध्यात्मिक गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि यहां स्थापित विश्व के सबसे बड़े श्रीयंत्र को देखकर एक विशेष आध्यात्मिक अनुभूति होती है। उन्होंने बाबा कल्याणदास की तपस्या और साधना की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से यह स्थान आज वैश्विक स्तर पर आध्यात्मिक चेतना का महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि डोल आश्रम धार्मिक आस्था, आध्यात्मिक साधना और सांस्कृतिक चेतना का प्रमुख केंद्र बनकर उभरा है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है और चारधाम यात्रा में हर वर्ष बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या प्रदेश में विकसित हो रही बेहतर सुविधाओं का प्रमाण है।

 

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, विधायक मोहन सिंह मेहरा, विधायक मनोज तिवारी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, जिलाधिकारी अंशुल सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर घोड़के, मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

19 thoughts on “मुख्यमंत्री धामी ने 1100 कन्याओं का किया पूजन…

  1. If your looking for a platform thats actually reliable and doesn’t feel sketchy, I’d suggest checking out 8mbets Onlinecasino before you make any decisions. The customer service responds quick and the whole setup is pretty straightforward—no hidden stuff tucked away in menus. Just my advise from experience.

  2. Mình mới tìm hiểu F8BET gần đây, thấy giao diện khá dễ dùng, đặc biệt là trên điện thoại. Không biết mọi người đánh giá sao về tốc độ rút tiền bên này?

  3. Been using 789bet for a couple weeks now and the thing I like most is how snappy the site loads—no lag or buffering. My one minor complaint is the navigation could be a bit clearer for new users, took me a minute to find what I was looking for initally. 789bet

  4. Mình ấn tượng với phần khuyến mãi cho người mới của F8BET, khá dễ hiểu chứ không rối như một số bên khác.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *