देहरादून 24 मार्च। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को प्रेमनगर, देहरादून स्थित सनातन धर्म मंदिर परिसर में आयोजित सामूहिक कन्या पूजन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को चैत्र नवरात्र की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चैत्र नवरात्र केवल आस्था का पर्व नहीं, बल्कि श्रद्धा, भक्ति और संस्कारों के माध्यम से शक्ति उपासना का महापर्व है।
मुख्यमंत्री ने 1100 कन्याओं के पूजन को अत्यंत सौभाग्यपूर्ण बताते हुए आयोजन समिति की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में नारी सम्मान को सुदृढ़ करने तथा “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” जैसे मूल्यों को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में कन्या को साक्षात देवी स्वरूप माना गया है और शास्त्रों में भी कन्याओं को अत्यंत सम्मानजनक स्थान दिया गया है। उन्होंने कहा कि बेटियां अपने संस्कार, स्नेह और त्याग से समाज को सशक्त और समृद्ध बनाती हैं तथा हमारी संस्कृति और परंपराओं की सशक्त वाहक हैं। इस अवसर पर उन्होंने समाज से आह्वान किया कि हर बेटी को शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान का अधिकार सुनिश्चित करने का संकल्प लिया जाए।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार बेटियों के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। राज्य सरकार द्वारा बेटियों की शिक्षा और प्रोत्साहन के लिए छात्रवृत्ति, कक्षा 9 में प्रवेश पर साइकिल वितरण, 12वीं उत्तीर्ण करने पर प्रोत्साहन राशि और सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण जैसी व्यवस्थाएं लागू की गई हैं।
मुख्यमंत्री ने बताया कि पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की बेटियों के सामूहिक विवाह के लिए 61 हजार रुपये तथा व्यक्तिगत विवाह के लिए 55 हजार रुपये तक की सहायता दी जा रही है। वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को विवाह सहायता के रूप में 50 हजार रुपये तक का अनुदान दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नंदा गौरा योजना, गौरा देवी कन्याधन योजना, मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट योजना और पोषाहार योजना सहित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से बेटियों के जन्म से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार तक हर स्तर पर उनके सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नवरात्र के नौ दिन केवल पूजा-अर्चना तक सीमित नहीं हैं, बल्कि आत्मशुद्धि, सेवा, विनम्रता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करने का अवसर भी प्रदान करते हैं। कन्या पूजन हमारी परंपरा के साथ-साथ सेवा, करुणा और विनम्रता का प्रतीक है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रेमनगर स्थित गुरुद्वारा में भी माथा टेककर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम में विधायक श्रीमती सविता कपूर, भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष विनय रोहिला, छावनी परिषद देहरादून के उपाध्यक्ष विनोद पंवार, भाजपा नेता विनय गोयल सहित अनेक पदाधिकारी और श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Must tell about ipl live players. Many people recommend and is true. Very good for all users.
F8BET nhà cái số 1 châu á . đăng kí trải nghiệm tặng 68k
References:
Echtgeld Casino mit Lastschrift
References:
http://amur.1gb.ua/user/subwayspy08/
References:
Casino milwaukee
References:
https://mcmanus-gilliam-5.mdwrite.net/echtgeld-casino-seriose-online-casinos
References:
Online slots max bet
References:
https://medibang.com/author/28148276/
References:
Bodybuilders before steroids
References:
https://zumpadpro.zum.de/J7CqM25TSAOzE18TWxpivw/