जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनता दरबार, 25 शिकायतें दर्ज

जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनता दरबार आयोजित किया गया, जिसमें फरियादियों द्वारा कुल 25 समस्याएँ और शिकायतें दर्ज कराई गईं। इनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जनता दरबार में अधिकतर शिकायतें सड़क, बिजली, पानी, आधार कार्ड बनाने से संबंधित रही।

जिलाधिकारी ने एक-एक कर सभी शिकायतों को सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित एवं समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना तथा जमीनी स्तर की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।

जिलाधिकारी ने आधार कार्ड सेंटर न चलने की शिकायत पर कहा कि प्रत्येक तहसील में आधार कार्ड मशीन एक्टिव रहनी चाहिए। साथ ही ईडीएम को ऑपरेटरों को लेकर आवश्यक कार्यवाही करने,सड़क पर लटके क्रेश बेरियरों को लेकर अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को उचित कार्यवाही करते हुए रिपोर्ट देने, लीड बैंक अधिकारी को महत्वपूर्ण स्थानों पर 24 इनटू 07 एटीएम क्रियाशील रखने, जल संस्थान, जल निगम, इरिगेशन को उपकरण क्वालिटी के हिसाब से लगे हैं कि नहीं आदि की जांच कर उचित कार्यवाही करने और जल संस्थान को कांडा में टैंकर से पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित के निर्देश दिए।

इस दौरान जिलाधिकारी ने सीएम हेल्पलाइन, हैलो बागेश्वर पर लंबित प्रकरणों की समीक्षा की और अधिकारियों को शत प्रतिशत सीएम हेल्पलाइन पोर्टल के माध्यम से शिक़ायत कर्ताओं से बात करते हुए समस्या का समाधान करने करने के निर्देश दिए और कहा कि 15 दिन से अधिक कोई शिकायत लंबित नहीं रहनी चाहिए।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी आर सी तिवारी, अपर जिलाधिकारी एन एस नबियाल सहित सभी जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

2 thoughts on “जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनता दरबार, 25 शिकायतें दर्ज

  1. Auch die neuesten Online Slots und Tischspiele sorgen 2025 für richtig
    Abwechslung. Neue Aplauz Casinos mit Freispielen eignen sich
    perfekt, um dein Guthaben aufzustocken und den Anbieter mit geringem
    Risiko kennenzulernen. Neue Casinos in Deutschland bieten interessante Willkommensboni, die selbst erfahrene Spieler
    begeistern. Zudem bieten Newcomer Casinos teilweise eine eingeschränkte Spielauswahl oder weniger
    optimierte Plattformen, da sie noch in der Entwicklung steht.

    Möchtest du deine Lieblingsspiele in den besten deutschen Online Casinos auch von unterwegs aus
    spielen? Bevor du dich entscheidest, in einem Online Casino mit Echtgeld
    zu spielen, ist es wichtig, Vor- und Nachteile zu prüfen. Tischspiele wie Roulette und Co.
    sowohl als auch Jackpots und Live Dealer Spiele werden momentan nicht angeboten.

    References:
    https://online-spielhallen.de/julius-casino-test-2025-aktuell-ehrlich/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *