देहरादून, 22 अक्टूबर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का जनादेश सर्वोपरि है, लेकिन कांग्रेस चुनावी हार स्वीकार करने के बजाय संवैधानिक संस्थाओं और चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाकर लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति अविश्वास पैदा करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेशभर में 22 अक्टूबर से 30 नवंबर तक दो चरणों में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान चलाएगी।
भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की यह पहली यात्रा नहीं है। उन्होंने कांग्रेस की पूर्व यात्राओं पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जनता कांग्रेस का हश्र पहले ही देख चुकी है। अभियान के पहले चरण में 22 अक्टूबर से 5 नवंबर और दूसरे चरण में 11 से 30 नवंबर तक प्रदेश के सभी 13 जिलों में पदयात्रा और जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
धामी ने बताया कि 31 अक्टूबर को श्रीनगर गढ़वाल, 2 नवंबर को देहरादून और 3 नवंबर को ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर में पदयात्रा होगी। देहरादून की पदयात्रा में 10 हजार से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर लोकतांत्रिक मूल्यों, केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष को सरकार की आलोचना करने का अधिकार है, लेकिन विरोध के नाम पर हिंसा, अराजकता या संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाना स्वीकार्य नहीं है। चुनाव जीतने पर लोकतंत्र की जीत बताना और हारने पर चुनाव आयोग व अन्य संस्थाओं पर सवाल उठाना कांग्रेस की दोहरी मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि केवल संविधान की प्रति हाथ में लेकर घूमने से कोई संविधान का रक्षक नहीं बन जाता, बल्कि उसके मूल्यों और लोकतांत्रिक मर्यादाओं का पालन करना ही वास्तविक संवैधानिक सम्मान है।
कांग्रेस अपनी चुनावी विफलताओं का आत्ममंथन करे
धामी ने कहा कि कांग्रेस कई राज्यों में लंबे समय से सत्ता से बाहर है। उसे अपनी चुनावी विफलताओं के कारणों पर आत्ममंथन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी हर राजनीतिक विफलता के लिए चुनाव आयोग और संवैधानिक संस्थाओं को जिम्मेदार नहीं ठहरा सकती।
उन्होंने युवाओं को अराजकता की ओर धकेले जाने पर भी चिंता जताई। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा शिक्षा, रोजगार, नवाचार, उद्यमिता और राष्ट्र निर्माण में लगनी चाहिए। राजनीतिक स्वार्थ के लिए युवाओं को भड़काकर टकराव और अराजकता की ओर ले जाना चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि भारत में परिवर्तन का रास्ता हिंसा नहीं, बल्कि संविधान और जनता का जनादेश है।
कांग्रेस की न्याय यात्रा पर भी साधा निशाना
कांग्रेस की प्रस्तावित न्याय यात्रा पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस को पहले यह स्पष्ट करना चाहिए कि अपने लंबे शासनकाल में उसने प्रदेश की जनता को न्याय दिलाने के लिए क्या कार्य किए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस वास्तविक मुद्दों पर जवाब देने के बजाय अपुष्ट आरोपों और भ्रामक विमर्श के सहारे राजनीतिक माहौल बनाने का प्रयास कर रही है।
धामी ने कहा कि उत्तराखंड की जनता सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों में विश्वास रखती है और भ्रामक प्रचार तथा सामाजिक विभाजन के प्रयासों को सफल नहीं होने देगी।
वायरल ऑडियो मामले में निष्पक्ष जांच पर जोर
कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह के भाई से जुड़े वायरल ऑडियो प्रकरण पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सभी तथ्यों की निष्पक्ष जांच आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मामले की पार्टी स्तर पर जांच की जा रही है, ताकि वास्तविक तथ्य सामने आ सकें और किसी के साथ अन्याय न हो। सरकार पीड़ित के साथ खड़ी है और न्याय व निष्पक्षता सर्वोच्च प्राथमिकता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान का उद्देश्य लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करना, जनता के सामने सही तथ्य रखना और विकास के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करना है। भाजपा कार्यकर्ता प्रदेशभर में जनता के बीच जाकर केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल, दीप्ति रावत, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, मीडिया सह प्रभारी राजेंद्र नेगी, प्रदेश प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी, कमलेश रमन सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
Mình thấy TG88 có nhiều danh mục giải trí được phân chia khá rõ ràng. Giao diện giúp việc tìm kiếm thông tin thuận tiện hơn. Người mới có thể tham khảo hướng dẫn trước khi sử dụng. Nên đọc kỹ các điều khoản để hiểu rõ quy định của nền tảng.
Mình thấy TK88 có nhiều danh mục như thể thao, casino trực tuyến, quay hũ và xổ số online. Các sản phẩm được phân chia theo từng nhóm nên khá thuận tiện khi tìm kiếm thông tin. Người mới có thể tham khảo hướng dẫn trước khi sử dụng. Đừng quên đọc kỹ điều khoản và quy định dịch vụ nhé.
Khi tìm hiểu TG88, mình chú ý đến các danh mục thể thao, casino và game bài. Thông tin được chia theo từng nhóm nên dễ theo dõi. Các chương trình khuyến mãi cần được kiểm tra kỹ về điều kiện áp dụng. Đọc trước thể lệ sẽ giúp tránh hiểu nhầm về quyền lợi.
You could definitely see your skills in the paintings you write. The arena hopes for even more passionate writers such as you who aren’t afraid to say how they believe. All the time go after your heart.
References:
Payid pokies reviews https://www.rcfl.com.hk/home.php?mod=space&uid=10366471